देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के केदारनाथ क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों और सरकार की दूरदर्शी नीतियों का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह जीत विकास और विश्वास की हुई है। उन्होंने प्रधामंत्री और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा केदारनाथ वासियों का भी आभार व्यक्त किया है।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केदारनाथ से नवनिर्वाचित विधायक आशा नौटियाल को भी बधाई दी और उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना की।



More Stories
मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग, ऊधम सिंह नगर,देहरादून एवं चम्पावत जिले में बनाए जाएंगे 20 नए छठ घाट,सीएम ने की घोषणा
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-चतुर्थ चरण के तहत उत्तराखंड में 3,172 किमी लंबाई की 528 सड़कें एवं 19 पुलों का होगा निर्माण
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज, निर्माण और अवसान तिथि दर्ज नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई