नई दिल्ली
सूबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव से शिष्टाचार भेंट की।
मुलाकात के दौरान सूबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय आयुष मंत्री से उत्तराखंड में अधिक मात्रा में उत्पादित होने वाले तेजपत्ता और तैमूर को फसल घोषित करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से चंदन को भी फसल घोषित किया जाए ताकि यह राज्य के किसानों के लिए केंद्र की ओर से एक विशेष सहयोग हो सके। कृषि मंत्री ने बताया कि इन उत्पादों को फसल घोषित होने के बाद कृषि एवं उद्यान के माध्यम से प्रदेश के किसानों को अत्यधिक लाभ होगा।
इस दौरान दोनों मंत्रियों के बीच मेडिसिनल प्लांट्स के संबंध में भी चर्चा हुई। कृषि मंत्री ने बताया कि उत्तराखंड में प्रमुख रूप से सतावर, सर्पगंधा, कुटकी, तुलसी और कूट जैसे महत्वपूर्ण मेडिकल प्लांट पाए जाते हैं और इनका उपयोग कई महत्वपूर्ण दवाइयां के निर्माण में किया जा सकता है।
इस अवसर पर उन्होंने कई समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की और उन्हें पहाड़ी टोपी भेंट कर उत्तराखण्ड आने का निमंत्रण भी दिया।



More Stories
स्वीकृत मानचित्रों से छेड़छाड़ और बिना अनुमति दुकानों के निर्माण पर प्राधिकरण का शिकंजा, एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद