देहरादून
ए एम यू एलुम्नाई एसोसिएशन देहरादून ने सर सैयद अहमद ख़ान का 207 वां जन्मदिन सर सैयद दिवस के रूप में अजय कुमार गर्ग एवं डा साजिद जमाल की सरपरस्ती में मनाया। प्रो डाक्टर तलत अहमद पूर्व वाइस चांसलर जामिया मिलया इस्लामिया एवं काश्मीर युनिवर्सिटी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने शिक्षाविद सर सैयद के राष्ट्र के के निर्माण में सहयोग पर चर्चा की और बताया कि आज के समय में उनके कार्य की महत्ता और बढ़ गयी है। सर सैयद अहमद ख़ान एक एक महान शिक्षाविद एवं समाज सुधारक थे जिनहोने अपना जीवन दलित एवं पिछड़े वर्ग में शिक्षा के प्रचार प्रसार को समर्पित कर दिया।
इस अवसर पर डा एस फ़ारूक़ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। डॉ श्रीमती सुहेला अहमद ने भी सर सैयद साहब के ऊपर एक सुंदर कविता सुनाई। आयोजको में इक़बाल अहमद, डा रियाज़ुल हसन सिद्दीक़ी, नफ़ीस अहमद एवं महेश गुप्ता मुख्य रूप से शामिल थे। इस अवसर पर 100 से अधिक ए एम यू के पूर्व छात्र छात्राएं, ओ एन जी सी ओफ़िसर्स क्लब कौलागढ़ रोड में उपस्थित रहै।

More Stories
कैण्ट क्षेत्र हुई चोरी की घटना में गिरोह के एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आयुक्त गढ़वाल द्वारा की गई श्री केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
केन्द्र सरकार द्वारा ऋषिकेश में विद्युत लाईनों को भूमिगत किये जाने हेतु प्रदान की गई 489 करोड़ की धनराशि, मुख्यमंत्री ने जताया प्रधनमंत्री मोदी एवं विद्युत और शहरी कार्यमंत्री का आभार