October 10, 2026

शेरपुर में भारी बारिश से टूटे पुश्ते का निर्माण कार्य शुरू, लोगों ने राहत की सांस, विभागीय अधिकारियों का जताया आभार

शेरपुर, विकासनगर

शेरपुर में भारी बारिश से पुश्ता टूटने के कारण ग्रामीणों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। पुश्ता टूटने से बारिश का पानी लोगों की जमीनों में घुस गया था। जिससे उनकी जमीनों को नुकसान पहुंचा था और कई लोगों को लाखों रुपये की आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ा था। इस घटना के बाद प्रभावित लोगों के सामने अपनी जमीनों को सुरक्षित रखने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई थी।

ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए दून क्रांति समाचार पत्र के संपादक राजीव मित्तल द्वारा मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई, ताकि पीड़ित लोगों की समस्या शासन-प्रशासन तक पहुंचे और उन्हें जल्द राहत मिल सके।

शिकायत के बाद सिंचाई विभाग द्वारा ₹10.62 लाख की लागत से पुश्ते के निर्माण कार्य को मंजूरी दी गई। वर्तमान में निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस कार्य का उद्देश्य भविष्य में भारी बारिश के दौरान लोगों की जमीनों को होने वाले नुकसान के खतरे को कम करना और ग्रामीणों को राहत प्रदान करना है।

पुश्ते का निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग, विकासनगर एवं शेरपुर के संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

ग्रामीणों को उम्मीद है कि पुश्ते का निर्माण कार्य पूरा होने से भविष्य में उनकी जमीनों को बारिश के पानी से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद मिलेगी।

जनहित में उठी आवाज, मिली राहत की उम्मीद — शेरपुर के ग्रामीणों के लिए पुश्ते का निर्माण बना बड़ी राहत।

You may have missed