देहरादून
ऑल इंडिया कॉउंसिल ऑफ़ इंटेलेक्चुअल ने विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित किया। देहरादून के प्रसिद्ध व्यवसायी अनीश विरमानी को संस्था की ओर से उत्तराखण्ड रत्न अवार्ड दिया गया। देहरादून के सुभारती रासबिहारी बोस यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभारती ग्रुप के संस्थापक डॉक्टर अतुल कृष्ण ने की। कार्यक्रम में भारत के कई समाजसेवी, व्यवसायी, डॉक्टर और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए। संस्था हर साल देशभर के विशिष्ट लोगों को सम्मानित करती है। ऑल इंडिया कौंसिल ऑफ़ इंटेलेक्चुअल ने इस मौके पर विरमानी के साथ ही सुभारती ग्रुप के संस्थापक डॉक्टर अतुल कृष्ण, जस्टिस राजेश टंडन, सदस्य ह्यूमन राइट्स काउंसिल के आरएस मीणा, हिमालय वैलनेस के डॉ एस फारूक, अपना परिवार सामाजिक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम भट्ट, डॉ ज्योति श्रीवास्तव, इंद्रमणि पंदानी, अवनी कमल, डॉ जीवन आशा, सुभारती रासबिहारी बोस के प्रिंसिपल डॉक्टर लोकेश त्यागी, प्रशासनिक अधिकारी डॉ रविंद्र प्रताप आदि भी सम्मानित किए गए।

More Stories
करोडो की भूमि को हडपने के षडयंत्र में शामिल अभियुक्त को दून पुलिस ने सहारनपुर से किया गिरफ्तार
दहेज हत्या में आरोपी पति व ननद पहुँचे सलाखों के पीछे, मृतका द्वारा शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा उसे लगातार प्रताडित किये जाने का लगाया गया था आरोप
मुख्यमंत्री धामी से स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल एवं विधायक किशोर उपाध्याय ने की भेंट, टिहरी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर हुई विस्तृत चर्चा, स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध