देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत देहरादून के अनारवाला स्थित भद्रकाली मंदिर परिवार आयोजित कार्यक्रम में विधायक निधि से स्वीकृत वार्ड 02 विजयपुर के 09 विभिन्न विकास कार्यों (लागत ₹ 55.68 लाख) का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास कार्यों में सी.सी सड़क, पुश्ता निर्माण, सुरक्षा दीवार जैसे 09 विभिन्न विकास कार्यों शामिल है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के नारे को आत्मसात करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी सरकार जनता की सरकार जनता के द्वार नारे के ध्येय वाक्य के साथ मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा पुष्कर सिंह धामी सरकार जिन कामों का शिलान्यास करती है, उनका लोकार्पण भी करती है।
उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में वार्ड 02 विजयपुर में 36 कार्यों के लिए ₹126.73 लाख की धनराशि विधायक निधि से दी है। उन्होंने कहा कि विगत 02 वर्षों में मंडी परिषद के माध्यम से लागत ₹66.49 लाख के 17 विभिन्न विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से इन विकास कार्यों के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र वासियों को लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निर्मला थापा, कैप्टन दिनेश प्रधान, रतन गुप्ता, गंभीर लामा, वर्त बहादुर, माया प्रधान, गंभीर लामा, सुनीता थापा, ममता थापा, गोविंद थापा, सुनील कोटिया, अनीता शास्त्री आदि उपस्थित रहे।



More Stories
कैण्ट क्षेत्र हुई चोरी की घटना में गिरोह के एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आयुक्त गढ़वाल द्वारा की गई श्री केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
केन्द्र सरकार द्वारा ऋषिकेश में विद्युत लाईनों को भूमिगत किये जाने हेतु प्रदान की गई 489 करोड़ की धनराशि, मुख्यमंत्री ने जताया प्रधनमंत्री मोदी एवं विद्युत और शहरी कार्यमंत्री का आभार