
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम से लौटते ही गढ़ी कैंट क्षेत्र के वार्ड नंबर 8 स्थित आशीर्वाद कॉलोनी पहुंचकर अतिवृष्टि के कारण हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और नुकसान की जानकारी ली।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को मकान की दीवार ढहने से हुए नुकसान का तत्काल आंकलन कर प्रभावित परिवारों को उचित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रभावित परिवार को आवश्यक सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने के निर्देश दिए।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि लोगों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन और संबंधित विभागों को पूरी संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाथी बडकला स्थित सर्वे की दीवार ढहने से घायल व्यक्ति के उचित उपचार के भी अस्तपाल के चिकित्सकों को निर्देशित किया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, मनोज क्षेत्री,प्रभावित संतोष शर्मा, रुचि शर्मा सहित स्थानीय लोग एवं जिला प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

More Stories
जनपद में प्रस्तावित वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत उच्चाधिकारियों द्वारा सुरक्षा में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस द्वारा अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक मिला, एक की तलाश युद्धस्तर पर