देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश ने भारतीय जनता पार्टी के ‘सक्रिय सदस्यता अभियान’ के अंतर्गत सक्रिय कार्यकर्ता के रूप अपनी सदस्यता का आवेदन मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत को सौपा।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि उन्होंने पार्टी द्वारा दिए गए लक्ष्य को पूर्ण करते हुए अपने 10421 सदस्य बनाए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह अभियान हमें सशक्त आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण की दिशा में एकजुट होने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए सक्रिय सदस्य के रूप में राष्ट्र निर्माण के इस अभियान का हिस्सा बनने का सभी से आव्हान किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा उपस्थित रहे।

More Stories
कैण्ट क्षेत्र हुई चोरी की घटना में गिरोह के एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आयुक्त गढ़वाल द्वारा की गई श्री केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
केन्द्र सरकार द्वारा ऋषिकेश में विद्युत लाईनों को भूमिगत किये जाने हेतु प्रदान की गई 489 करोड़ की धनराशि, मुख्यमंत्री ने जताया प्रधनमंत्री मोदी एवं विद्युत और शहरी कार्यमंत्री का आभार