टिहरी
UKSSSC द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा के प्रश्न पत्रों के फोटो आउट होने के सम्बन्ध में थाना रायपुर पर उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम एवं रोकथाम के उपाय) अध्यादेश 2023 के तहत पंजीकृत अभियोग की निष्पक्ष एवं पारदर्शी विवेचना हेतु गठित एसआईटी द्वारा आज दिनांक: 29-09-25 को कलेक्ट्रेट परिसर टिहरी में अभ्यर्थियों/छात्र-छात्राओं एवं अन्य लोगों से परीक्षा से जुडी जानकारी हेतु जनसंवाद किया गया।
संवाद के दौरान काफी संख्या में छात्र-छात्राओं द्वारा एसआईटी के समक्ष उपस्थित होकर परीक्षा से जुडी अपनी शंकाओं के सम्बन्ध में एसआईटी के साथ चर्चा की गई। इस दौरान कुछ छात्र-छात्राओं द्वारा अपनी शंकाओं के सम्बन्ध में लिखित रूप में एसआईटी को अवगत कराया गया। उक्त शकांए, जो परीक्षा प्रणाली को और अधिक सुधारात्मक बनाने से सम्बन्धित हैं, एसआईटी द्वारा उक्त सभी शंकाओ/सुझावों को लिपिबद्ध करते हुए उनका संज्ञान लिया जायेगा तथा उक्त सभी सुझावों/शंकाओं एसआईटी की निगरानी हेतु नियुक्त मा० उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति महोदय के समक्ष रखते हुए तथ्यपरक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
चर्चा के दौरान छात्र-छात्राओं व अभ्यर्थियों द्वारा बताया गया कि विगत कुछ वर्षों में आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान सुरक्षा व्यवस्था व परीक्षा से पूर्व अभ्यर्थियों की चैकिंग/फ्रिक्सिंग हेतु सख्त मानक अपनाये गये थे, जो परीक्षा की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के लिये बेहद अहम साबित हुए तथा भविष्य में आयोजित होने वाली परीक्षाओं के दौरान भी सुरक्षा मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाये।

More Stories
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के एकता नगर में आयोजित एकता परेड 2026 का जनपद के समस्त थानों में किया गया सीधा प्रसारण
रन फ़ॉर यूनिटी से लेकर जागरूकता तक, देहरादून में गूंजा एकता का संदेश, राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एसएसपी दून के नेतृत्व में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में विविध कार्यक्रमों का किया गया आयोजन
-पुलिस व बदमाश के बीच मुठभेड़, 2 बदमाश गिरफ्तार