अल्मोडा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज विजयपुर तोक धनखल द्वाराहाट पहुंचकर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री तथा नैनीताल सांसद अजय भट्ट के भाई स्व0 राम दत्त के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की, कि दिवंगत आत्मा को भगवान अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करे। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी संवेदनाएँ प्रकट करते हुए कहा कि उनसे उनका व्यक्तिगत लगाव था। मुख्यमंत्री ने कहा, “जब भी उनसे मिलना होता था, वे बड़े आत्मीय भाव से मिलते थे। उनके देहावसान का समाचार सुनकर मन अत्यंत दुखी हुआ।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने शोक संतृप्त परिवार को ढांडस बंधाया तथा शोक की इस घड़ी में परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

More Stories
सहसपुर और मसूरी क्षेत्र में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, कई अवैध निर्माण और प्लॉटिंग ध्वस्त, शेरपुर में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर नहीं मिलेगी कोई राहत-बंशीधर तिवारी
पटेलनगर क्षेत्र में हुयी अधिवक्ता की हत्या का 10 घंटे के अन्दर दून पुलिस ने किया खुलासा, युवक की हत्या करने वाले उसके छोटे भाई को किया गिरफ्तार
बैरागी वाला हत्याकांड में पांचवा आरोपी गिरफ्तार