देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से दूरभाष पर वार्ता कर राज्य में बढ़ रही मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस समस्या को कम करने के लिए वन विभाग एवं प्रशासन द्वारा प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं तथा हिंसक वन्य जीवों को नियंत्रित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने इस गंभीर चुनौती से निपटने के लिए अतिरिक्त संसाधनों और सहयोग का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री ने केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन देते हुए वैज्ञानिक प्रबंधन, आधुनिक तकनीक और त्वरित राहत व्यवस्था पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने केंद्र के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार मानव सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण के बीच संतुलन बनाकर कार्य कर रही है।

More Stories
सहसपुर और मसूरी क्षेत्र में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, कई अवैध निर्माण और प्लॉटिंग ध्वस्त, शेरपुर में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर नहीं मिलेगी कोई राहत-बंशीधर तिवारी
पटेलनगर क्षेत्र में हुयी अधिवक्ता की हत्या का 10 घंटे के अन्दर दून पुलिस ने किया खुलासा, युवक की हत्या करने वाले उसके छोटे भाई को किया गिरफ्तार
बैरागी वाला हत्याकांड में पांचवा आरोपी गिरफ्तार