देहरादून
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर आईएसबीटी फ्लाईओवर पर अतिक्रमण पर निरंतर कार्यवाही गतिमान है। डीएम के निर्देश पर आज नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, एसपी टेªफिक मुकेश ठाकुर, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजेन्द्र विराटिया, एएसपी ने आईएसबीटी का निरीक्षण कर कार्यवाही की।
वहीं आईएसबीटी के समीप यातायात व्यवस्था हेतु बनाए गए नियमों का उल्लंघन करने पर 04 वाहन सीज कर आशारोड़ी खड़े किये तथा 42 वाहनों के चालान किये गए। इसी प्रकार 02 रोडवेज बसों का आईएसबीटी के बाहर सवारी उतारने चढाने पर चालान किये गए। आईएसबीटी में सुगम व्यवस्था हेतु फ्लाईओवर के नीचे छोटे-छोटे वाहनों हेतु 03 अलग-अलग पार्किंग खोल दी गई हैं। आईएसबीटी प्लाईओवर का लेफ्टटर्न कारगी की ओर खोलने हेतु सुरक्षित उपाय किये जा रहे हैं।

More Stories
सेलाकुई क्षेत्र में हुई चोरी की 5 घटनाओ का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अन्तर्राज्जीय शातिर चोर गिरोह के 2 सदस्यों को किया गिरफ्तार
जनभागीदारी से बनेगी देहरादून महायोजना-2041, एमडीडीए ने तय किया जनसुनवाई शेड्यूल, एमडीडीए ने जारी किया सेक्टरवार कार्यक्रम, 16 दिन चलेगी जनसुनवाई, नागरिकों से सहभागिता की अपील
महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट* *युवाओं के लिए प्रदेश में हों अधिक से अधिक सेना भर्ती रैलियां