देहरादून
थाना बसंत विहार पर दिनांक 29-06-25 को वादी विक्की कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी ग्राम केहरी गांव थाना प्रेमनगर देहरादून द्वारा प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 26 जून 25 को उनका पुत्र अंश कुमार देहरादून से रात्रि में घर आ रहा था की बल्लूपुर फ्लाई ओवर से पहले बुलेट शोरूम के बाहर राहुल रमोला, रजत उर्फ गुड्डू , ऋतिक , विशाल उर्फ बिल्ला , सत्यम , वंश निवासीगण शास्त्रीनगर खाला थाना वसंत विहार देहरादून द्वारा अचानक से लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर जान से मारने की कोशिश की गई तथा उसके बेहोश हो जाने पर वो लोग मौके से भाग गए।
प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना बसंत विहार पर धारा 109/191(2)/191(3)/352 BNS का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा निर्गत निर्देशो के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र की सहायता से घटना में नामजद 02 अभियुक्तों ऋतिक पुत्र बाबूराम व राहुल रमोला पुत्र विजय चंद्र को वसंत विहार क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। घटना में नामजद अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*
1.ऋतिक पुत्र बाबूराम निवासी शास्त्रीनगर खाला थाना बसंत विहार देहरादून उम्र 23 वर्ष
2.राहुल रमोला पुत्र विजय चंद्र मॉल निवासी शास्त्रीनगर खाला थाना बसंत विहार देहरादून उम्र 24 वर्ष*
*पुलिस टीम*
1.व0उ0नि0 दुर्गेश कोठियाल
2.उ0नि0 अशोक कुमार
3.का हेमवंती नंदन
4 का शार्दुल
5.का नीरज

More Stories
कैण्ट क्षेत्र हुई चोरी की घटना में गिरोह के एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आयुक्त गढ़वाल द्वारा की गई श्री केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
केन्द्र सरकार द्वारा ऋषिकेश में विद्युत लाईनों को भूमिगत किये जाने हेतु प्रदान की गई 489 करोड़ की धनराशि, मुख्यमंत्री ने जताया प्रधनमंत्री मोदी एवं विद्युत और शहरी कार्यमंत्री का आभार