देहरादून
सनातन धर्म की आड़ में लोगों की भावनाओ से खिलवाड करने तथा चमत्कार और दैवीय शक्तियों के दम पर उनकी समस्याओं को ठीक करने का प्रलोभन देकर उनसे पैसा ठगने वालों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान *ऑपरेशन कालेनमि* के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु सभी अधीनस्थों को निर्देश दिये गये हैं।
दिये गये निर्देशों के अनुपालन में दून पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाते हुए ऐसे व्यक्तियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 19-08-2025 को कोतवाली डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत अलग-अलग स्थानो पर घूम रहे 02 फर्जी/छदम-भेषधारी बाबा, जो कि जनता के मध्य खुद को चमत्कारी बाबा तथा देवता के अवतार बताकर एवं तन्त्र/मंत्र के माध्यम से उनकी बीमारी दूर करने तथा उनकी समस्याओं का समाधान करने के नाम पर उन्हें ठगने का प्रयास कर रहे थे, को थाना डोईवाला पर गठित पुलिस टीम द्वारा मौके से गिरफ्तार किया गया। दोनो फर्जी बाबाओं के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*
01- रामप्रकाश पुत्र कोमल सिंह निवासी ग्राम सलेमपुर, जिला हाथरस, उत्तर प्रदेश, उम्र 42 वर्ष
02- बाबा बबली सिंह पुत्र बहादुर सिंह निवासी केशवपुरी बस्ती, थाना डोईवाला, देहरादून, उम्र 48 वर्ष

More Stories
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत उत्तराखंड में 6 हजार कर्मचारियों और 900 से अधिक नियोक्ताओं को मिली ₹24 करोड़ से अधिक की प्रोत्साहन राशि
माॅक ड्रिल से परखी जाएंगी मानसून की तैयारियां, 2 जुलाई को होगी मानसून पूर्व तैयारियों पर राज्य स्तरीय माॅक ड्रिल
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति, तत्कालीन डीएम कर्मेंद्र सिंह पर मेजर पनिशमेंट, एसडीएम की तीन वेतनवृद्धियां रोकने के निर्देश