देहरादून
वादिनी द्वारा कोतवाली पटेलनगर देहरादून पर तहरीर दी गयी कि उनके 02 दिव्यांग बच्चे, जो बंजारावाला पटेलनगर स्थित एक स्कूल में शिक्षारत है, के साथ उक्त स्कूल / होस्टल के वार्डन द्वारा मारपीट कर उनका लैंगिग उत्पीडन किया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0-256/2025 धारा 115(2)/64(2)(ए) बीएनएस व 5(डी)(के) /6 पोक्सो अधिनियम पंजीकृत किया गया।
अपराध की गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना के तत्काल अनावरण के निर्देश दिए गए, जिसके क्रम में वादिनी के दिव्याग व नाबालिक बच्चों का तत्काल चिकित्सक परीक्षण कराते हुए बाल कल्याण समिति को भी मामले की जानकारी दी गई, दिव्यांग बच्चों की भाषा को समझने के लिए पुलिस द्वारा विशेषज्ञ/ ट्रांसलेटर की व्यवस्था की गई।
घटना से संबंधित सीसीटीवी व डीवीआर को पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया, जिसकी गहनता से जांच करते हुए आवश्यक साक्ष्य संकलित किये गए तथा वादिनी के बच्चों के साथ घटना कारित करने वाले अभियुक्त मोनूपाल पुत्र हरिनाथ पाल निवासी ग्राम इन्द्रपुर हेडी थाना सादियाबाद जनपद गाजीपुर उ0प्र0 हाल पता पेन्सिल बाँक्स स्कूल नियर कारगी चौक पटेलनगर देहरादून उम्र 29 वर्ष, को दिनाँक 31-05-2025 को गिरफ्तार किया गया, जिसको आज मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
*नाम पता अभियुक्त*
मोनूपाल पुत्र हरिनाथ पाल निवासी ग्राम इन्द्रपुर हेडी, थाना सादियाबाद, जनपद गाजीपुर, उ0प्र0 हाल पता पेन्सिल बाँक्स स्कूल नियर कारगी चौक पटेलनगर, देहरादून, उम्र 29 वर्ष
*पुलिस टीम :-*
1-म0उ0नि0 मीना रावत
2-कानि0 रुसेन्द्र सैनी

More Stories
कैण्ट क्षेत्र हुई चोरी की घटना में गिरोह के एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आयुक्त गढ़वाल द्वारा की गई श्री केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
केन्द्र सरकार द्वारा ऋषिकेश में विद्युत लाईनों को भूमिगत किये जाने हेतु प्रदान की गई 489 करोड़ की धनराशि, मुख्यमंत्री ने जताया प्रधनमंत्री मोदी एवं विद्युत और शहरी कार्यमंत्री का आभार