देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों वांछित/ईनामी/पैरोल पर रिहा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित करते हुए प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
इसी क्रम में वर्ष 2019 व 2020 में चोरी तथा आर्म्स एक्ट के अभियोग में अभियुक्त इवांसू चांदना उर्फ गोल्डी जेल गया था, जिसे जिला कारागार देहरादून से कोविड के दौरान दिनांक 31/03/2020 को 90 दिवस के पैरोल पर रिहा किया गया था, अभियुक्त द्वारा निर्धारित समयावधि के बाद भी न ही मां0 न्यायालय के समक्ष आत्मसमपर्ण किया गया और न ही विचाराधीन वाद में जमानत प्राप्त की गई।
अभियुक्त के लगातार फरार रहने पर न्यायालय द्वारा उनके विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे, जिस पर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा ठोस सुरागरसी/पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त इवांसू चांदना उर्फ गोल्डी पुत्र रवि कुमार को मियांवाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त:-*
ईवांशु चांदना उर्फ गोल्डी पुत्र रवि कुमार निवासी मन्नूगंज कोतवाली नगर देहरादून हाल पता हर्रावाला बड़ौदा बैंक वाली बगल की गली थाना डोईवाला जनपद देहरादून उम्र 29 वर्ष
*पुलिस टीम -*
1- उ०नि० सतेंद्र सिंह
2- का0 शरत कुमार
3- कां० रॉबिन सिंह

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचाकर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 3 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
स्पा सेंटर में बिना सत्यापन के महिलाओं को रखने पर स्पा सेंटर संचालक के विरुद्ध पुलिस ने की कार्रवाई, स्पा सेंटर को कराया बंद
मुख्यमंत्री धामी से आंगनबाड़ी कार्यकर्ती/सेविका/मिनी कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने संगठन की अध्यक्ष श्रीमती रेखा नेगी के नेतृत्व में की भेंट, अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से कराया अवगत