देहरादून
मुख्य मंत्री उत्तराखण्ड के *”ड्रग्स फ्री देवभूमि”* के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध शराब की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया हैं।
निर्देशों के अनुपालन में थाना डोईवाला पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 30-01-2026 को चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चौकी क्षेत्र हर्रावाला से एक संदिग्ध लोडर संख्या: यू0के0-07-टीडी-0190 को रोककर चैक किया गया तो लोडर वाहन में सवार 03 अभियुक्तो 01-अनिकेत 02-मोनू कुमार तथा 03-सौरभ जयसवाल के कब्जे से 143 पेटी शराब ( 128 पेटी देसी शराब व 15 पेटी अग्रेजी शराब) बरामद हुई, मौके पर अभियुक्तो से शराब परिवहन करने संबंधी दस्तावेज मांगे गए परंतु वह दिखा नहीं पाए, जिस पर तीनों अभियुक्तो को मौके से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0सं0- 26/2026 धारा- 60/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*
1- अनिकेत पुत्र विजय निवासी- 50 बी डांडीपुर मौहल्ला, कोतवाली नगर, देहरादून
2- मोनू कुमार पुत्र सत्य प्रकाश निवासी- ग्राम बसेडा, थाना नौगांसाबाद, जनपद मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश
3- सौरभ जयसवाल पुत्र राजेन्द्र जयसवाल निवासी चन्द्रलोक कालोनी, बेहट रोड कोतवाली देहात जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश हाल निवासी हर्रावाला, देहरादून
*बरामदगी :-*
1- माल्टा ट्रेटा पैक देशी शराब – 128 पेटी
2- मैकडावल अंग्रेजी शराब – 05 पेटी
3- इम्पीरियल ब्लू – 08 पेटी
4- रायल स्टेज – 02 पेटी
5- वाहन ऑटो सं0- यू0के0-07-टीडी-0190
*(बरामद शराब की कीमत करीब 07 लाख रूपये)*
*पुलिस टीम:-*
01- अ0उ0नि0 प्रेम सिंह बिष्ट
02- हे0का0 भूपेन्द्र सिंह
03- का0 सत्यवीर सिंह
04- का0 सुरेन्द्र सिंह

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचाकर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 3 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
स्पा सेंटर में बिना सत्यापन के महिलाओं को रखने पर स्पा सेंटर संचालक के विरुद्ध पुलिस ने की कार्रवाई, स्पा सेंटर को कराया बंद
मुख्यमंत्री धामी से आंगनबाड़ी कार्यकर्ती/सेविका/मिनी कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने संगठन की अध्यक्ष श्रीमती रेखा नेगी के नेतृत्व में की भेंट, अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से कराया अवगत