देहरादून
घटना का विवरण: दिनांक 27/10/24 को होटल संचालक वादी कुशाल सजवाण ने थाने आकर सूचना दी कि कुछ लोग उनके रेस्टोरेंट पर खना खाने के लिए आए थे। खाने का बिल मांगने पर उक्त लड़कों द्वारा उनके होटल में तोड़फोड़ की गई और बिना पैसे दिए चले गए। जिस पर थाना नेहरू कॉलोनी पर तत्काल मु0अ0सं0 : 346/24 धारा 115(2)/352/351(2)/324(4) भा0न्या0सं0 पंजीकृत किया गया।
इस घटना के संबंध में आसपास की लोगों द्वारा घटना की वीडियो बनाई गई थी जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना का संज्ञान लेते हुए घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गये।
निदेशों के अनुपालन मैं गठित टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का बारीकी से निरीक्षण कर संदिग्धों के विषय मैं जानकारियां एकत्रित की गयी। साथ ही सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप सूचना पर उक्त घटना में सम्मिलित चारों अभियुक्तों को दिनांक 28/10/24 को फुव्वारा चौक के पास से गिरफ्तार किया गया।
नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-
(1) अर्पण गोयल पुत्र सेवाराम निवासी वकीलपुर सदर भाजार करनाल हरियाणा हाल जी-296 नेहरु कालौनी देहरादून उम्र 37 वर्ष
(2) तरुण कुमार पुत्र पूरनचन्द्र निवासी अम्बेडकरनगर सदर बाजार करनाल हरियाणा निवासी जी-200 नेहरु कालौनी देहरादून उम्र 37 वर्ष
(3) जुगलकिशोर पुत्र स्व० शिवचरण लाल निवासी इन्द्रा कालौनी सदर बाजार करनाल हरियाणा हाल जी- 353 नेहरु कालोनी जनपद देहरादून उम्र 35 वर्ष
(4) गहुल पुत्र निरंजन निवासी गाँधी चौक सदर बाजार करनाल हरियाणा हाल जी-238 नेहरु कालौनी जनपद देहरादून उम्र 30 वर्ष
पुलिस टीम
(1)- उ0नि0 प्रवीण पुंडीर, चौकी प्रभारी फुवारा चौक।
(2)- हे0का0 विनोद
(3)- का0 नरेंद्र रावत
(4)- हो0गा0 प्रदीप

More Stories
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के एकता नगर में आयोजित एकता परेड 2026 का जनपद के समस्त थानों में किया गया सीधा प्रसारण
रन फ़ॉर यूनिटी से लेकर जागरूकता तक, देहरादून में गूंजा एकता का संदेश, राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एसएसपी दून के नेतृत्व में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में विविध कार्यक्रमों का किया गया आयोजन
-पुलिस व बदमाश के बीच मुठभेड़, 2 बदमाश गिरफ्तार