एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर दून पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित किये जाने में ड्रोन से भी मदद ली जा रही है, जहां एक ओर ड्रोन के माध्यम से यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने मे सहायता मिल रही है, वहीं दूसरी ओर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर भी सतर्क दृष्टि रखते हुए उनके विरुद्ध चालानी कार्यवाही भी की जा रही है।
ड्रोन के माध्यम से दून पुलिस द्वारा तिराहा/चौराहे पर स्टॉप लाईन / जेब्रा क्रासिंग पर निरन्तर निगरानी रखते हुए उनका उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की जा रही है, पुलिस द्वारा वर्ष 2024 में अब तक स्टॉप लाईन / जेब्रा क्रासिंग लाईन का उल्लंघन करने वाले 2525 वाहन चालकों के विरुद्ध ड्रोन के माध्यम से चालानी कार्यवाही की गयी है।
इसके अतिरिक्त ड्रोन के माध्यम से ही बिना हेलमेट पहने वाहन चलाने वालों पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है, कतिपय वाहन चालक पुलिस की नजर से बचते हुए गलियों से कट मारकर बिना हेलमेट शहर के अन्दर प्रवेश कर रहे है, जिन पर ड्रोन से कडी निगरानी रखी जा रही है, वर्ष 2024 में अब तक पुलिस द्वारा बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वाले 864 वाहन चालकों के विरुद्ध ड्रोन क माध्यम से चालानी कार्यवाही की गयी है, इसके अतिरिक्त यातायात नियमो के उल्लंघन के अन्य मामलों में 2125 वाहन चालकों के चालान किये गये हैं।
ड्रोन के माध्यम से दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है, अतः दून पुलिस आमजन से अनुरोध / अपील करती है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, अन्यथा चालान के लिए तैयार रहे, क्योंकि ड्रोन की पैनी नजर हर समय आपके ऊपर है।

More Stories
आवासीय कॉलोनी मे कार से स्टंटबाजी करना पडा भारी, पुलिस ने उतारी खुमारी, शान्ति भंग मे एक हुड़दंगी को किया गिरफ्तार, कार को किया गया सीज
हरिपुर कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण और हरिघाट का लोकार्पण
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण, एमडीडीए ने बदली हरिपुर कालसी के यमुना तट की तस्वीर, श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विकसित हुआ सुविधाओं से लैस स्नान घाट