देहरादून
क्रिसमस त्यौहार तथा आगामी नववर्ष की तैयारियों के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा आज दिनांक: 24-12-25 को जनपद के नगर क्षेत्र के समस्त राजपत्रित अधिकारियों/थाना प्रभारियों तथा पुलिस बल के साथ नगर के सभी थाना क्षेत्रों में क्रिसमस तथा आगामी नववर्ष हेतु पुलिस द्वारा की गयी तैयारियों तथा यातायात प्रबन्धन हेतु की गयी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर हुडदंग मचाने तथा अव्यवस्था फैलाने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही के सभी अधिनस्थों को निर्देश दिये गये साथ ही सुरक्षा एंव शान्ति व्यवस्था/यातायात संचालन ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की शिथिलता बरतने वाले पुलिसकर्मियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने हेतु चेतावनी दी गयी।
सम्पूर्ण भ्रमण कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा घंटाघर से दिलाराम चौक से डायवर्सन मसूरी से सर्वे चौक से सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से से रिस्पना पुल तक भ्रमण कर विभिन्न चैकिंग प्वांइटों पर यातायात के सुचारू संचालन तथा की गयी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

More Stories
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण, एमडीडीए ने बदली हरिपुर कालसी के यमुना तट की तस्वीर, श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विकसित हुआ सुविधाओं से लैस स्नान घाट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया
महंगे शौकों को पूरा करने की लत ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, डोईवाला क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का 8 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा, डिलीवरी बॉय सहित 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार