देहरादून
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमें 02 युवको द्वारा नेशनल हाईवे पर मोटर साईकिलों पर रैश ड्राइविंग व स्टंट बाइकिंग की जा रही थी, का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा वीडियो में दिख रहे युवकों के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे।
जिस पर डोईवाला पुलिस द्वारा वीडियो में दिख रही दोनो मोटर साइकिलों के सम्बन्ध में जानकारी करने पर उनका रजिस्ट्रेशन नम्बर क्रमश: यू0के0-07-एफक्यू-5911 यामाहा आर-15 व यू0के0-17-यू- 8159- यामाहा आर-15 होना ज्ञात हुआ। बाइक स्वामियों के संबंध में जानकारी करने पर उक्त दोनों बाइके सुमित पुत्र मुनेश निवासी केशवपुरी बस्ती कोतवाली डोईवाला देहरादून उम्र 21 वर्ष तथा सत्यम सैनी पुत्र यशवीर सैनी निवासी नौका दूधली रोड थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र: 21 वर्ष के नाम पर रजिस्टर्ड होना प्रकाश में आया, जिस पर दिनांक 02/06/2025 को पुलिस द्वारा वीडियो मे दिख रहे उक्त दोनो वाहन चालको के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए उन्हें थाने पर लाया गया तथा दोनो बाईको को एमवी एक्ट में सीज किया गया, साथ ही भविष्य में इस प्रकार के कार्यों की पुनरावृत्ति न करने के संबंध में सख्त चेतावनी दी गई।
*विवरण वाहन चालक :-*
1- सुमित पुत्र मुनेश निवासी केशवपुरी बस्ती, कोतवाली डोईवाला, देहरादून, उम्र- 21 वर्ष।
2- सत्यम सैनी पुत्र यशवीर सैनी निवासी नौका दूधली रोड, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र- 21 वर्ष
*विवरण सीज वाहन :-*
01- यू0के0-07-एफक्यू-5911 यामाहा आर-15
02- यू0के0-17-यू-8159- यामाहा आर-15

More Stories
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज