देहरादून
*दून पुलिस का अभियान जारी।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत अकेले निवास कर रहे सीनियर सिटीजन से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम लेते हुए उनकी हर सम्भव सहायता किये जाने हेतु निर्देश दिये गये हैं। उक्त आदेशों के अनुपालन में आज दिनांक 01.11.2024 को दून पुलिस द्वारा जनपद के समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत रहने वाले सीनियर सिटीजन की कुशलता पूछते हुए उनसे उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली गयी। साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार की आवश्यकता पडने पर सहायता हेतु चीता पुलिस कर्मियों तथा उच्चाधिकारियों के मोबाइल नम्बर नोट कराये गये।
इसी क्रम में ग्राम लिस्टाबाद निवासी एक बुजुर्ग महिला से मुलाकात के दौरान उक्त बुजुर्ग महिला भावुक होकर रोने लगी तथा उनके द्वारा बताया गया कि उनकी कुशलता पूछने आज तक उनका कोई भी रिश्तेदार नहीं आया। किन्तु दून पुलिस कप्तान द्वारा की गई इस पहल से अब पुलिस द्वारा बुजुर्गों को वरियता देते हुए उनकी कुशलक्षेम पूछने के साथ-साथ उनकी हर सम्भव सहायता की जा रही है। जिसके लिये दून पुलिस प्रशंसा की हकदार है।
बुजुर्ग महिला तथा अन्य थाना क्षेत्रों के सीनियर सिटीजन द्वारा भी दून पुलिस तथा एसएसपी देहरादून का आभार प्रकट किया गया। दीपावली के पावन पर्व पुुलिस टीम द्वारा बुज़ुर्गों से मुलाकात के दौरान उन्हें दीपावली के पावन पर्व की बधाई देते हुए मिष्ठान वितरण भी किया गया।

More Stories
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग, *गोरखा समाज की वीरता, शौर्य और राष्ट्रभक्ति पर पूरे देश को गर्व : मुख्यमंत्री
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के एकता नगर में आयोजित एकता परेड 2026 का जनपद के समस्त थानों में किया गया सीधा प्रसारण