देहरादून
दिनांक 26/01/26 को दिनेश मल्होत्रा निवासी कुल्हान सहस्त्र धारा रोड देहरादून द्वारा थाना राजपुर पर प्रार्थना पत्र दिया कि अज्ञात चोर द्वारा उनके विदेशी मदिरा की दुकान का ताला तोड़कर महंगी शराब की बोतलें चोरी ली है, प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना राजपुर पर मु0अ0सं0 – 12/26 धारा 305(a) BNS का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण तथा उसमें शामिल अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक – 26/01/26 की रात्रि में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सोमनाथ नगर आईटी पार्क के पास से घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त सुरेश सिंह को चोरी किए गए सामान के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है तथा अपनी नशे तथा अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*
1- सुरेश सिंह पुत्र रामचंद्र निवासी आनंद विहार निकट टचवुड स्कूल, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून, उम्र- 48 वर्ष।
*बरामदगी :-*
13 बोतल अंग्रेजी शराब
*पुलिस टीम :-*
1- म0उ0नि0 सीमा चौहान
2- कां0 रविंद्र कुमार

More Stories
कूड़े के ढेर से ‘नैनीताल जैसी फीलिंग’ तक, धामी विजन ने बदल दी मियांवाला के जौहड़ की तस्वीर, धामी के ‘ग्रीन दून’ विजन को जमीन पर उतार रहे बंशीधर तिवारी, पुराने तालाब को एमडीडीए ने दिया नया जीवन
मुख्यमंत्री धामी ने GPS/GIS मैपिंग एवं तकनीकी सर्वेक्षण के लिए अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ
मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में 140 चयनित छात्र-छात्राओं से मुख्यमंत्री ने किया संवाद, युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री