देहरादून
आज दिनांक 25 जुलाई 2026 को डोईवाला निवासी एक महिला द्वारा चौकी लालतप्पड़ पर आकर सूचना दी कि उनकी 6 वर्षीय पुत्री सुबह करीब 10:00 बजे माजरीग्रांट स्थित घर के पास ही एक दुकान पर सामान लेने गई थी, लेकिन अभी तक वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा आसपास काफी तलाश करने के बावजूद जब बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने तुरंत पुलिस से संपर्क किया।
*त्वरित पुलिस कार्यवाहीः-*
मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा तत्काल चौकी प्रभारी लालतप्पड़ और चौकी प्रभारी जौलीग्रांट के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों ने सभी संभावित स्थानों पर तलाश शुरू करने के साथ-साथ वादी के घर से जाने वाले सभी मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज चेक की गई। सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन पर बालिका माजरीग्रांट, लालतप्पड़ से भानियावाला की ओर जाती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम ने तकनीकी मदद और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लगातार ट्रैक करते हुए भानियावाला पेट्रोल पंप के पास से बालिका को सुरक्षित बरामद किया गया। पुलिस ने मात्र 2 घंटे के भीतर बच्ची को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने डोईवाला पुलिस की इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई के लिए तहे दिल से आभार व्यक्त किया है।
*पुलिस टीम :-*
01- उ0नि0 आदित्य सैनी, चौकी प्रभारी लालतप्पड
02- उ0नि0 चिंतामणि मैठानी, चौकी प्रभारी जौलीग्रान्ट
03- हे0का0 विनोद कुमार
04- हे0का0 राजीव कुमार
05- कानि0 सत्यवीर सिंह
06- कानि0 सचिन सैनी
07- कानि0 सचिन राणा
08- कानि0 सुनित कुमार
09- कानि0 रविन्द्रपाल

More Stories
कूड़े के ढेर से ‘नैनीताल जैसी फीलिंग’ तक, धामी विजन ने बदल दी मियांवाला के जौहड़ की तस्वीर, धामी के ‘ग्रीन दून’ विजन को जमीन पर उतार रहे बंशीधर तिवारी, पुराने तालाब को एमडीडीए ने दिया नया जीवन
मुख्यमंत्री धामी ने GPS/GIS मैपिंग एवं तकनीकी सर्वेक्षण के लिए अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ
मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में 140 चयनित छात्र-छात्राओं से मुख्यमंत्री ने किया संवाद, युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री