October 13, 2026

सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ, *ऋषिकेश क्षेत्र में लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास कर रहे 4 व्यक्तियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ऋषिकेश

दिनांक – 13/10/2026 को कोतवाली ऋषिकेश पर सूचना प्राप्त हुई की ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत हीरालाल मार्ग पुरानी चुंगी रोड पर कुछ युवकों द्वारा एक दूसरे के साथ लड़ाई झगड़ा करते हुए सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग किया जा रहा है।

प्राप्त सूचना पर कोतवाली ऋषिकेश से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा मौके पर लड़ाई झगड़ा कर रहे व्यक्तियों को समझाने का प्रयास किया गया, पर उक्त व्यक्ति पुलिस के समझाने पर भी नहीं माने तथा और अधिक उग्र होकर आपस मे मारपीट पर उतारू हो गये, मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा झगड़ा कर रहे 04 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया, जिन्हें थाने लाकर उनके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई।

*विवरण गिरफ्तार व्यक्ति :-*

1- अंकुल कुमार पुत्र रघुनाथ सिंह, निवासी काले की ढाल, आईडीपीएल, ऋषिकेश, जनपद देहरादून
2- मुकेश कुमार पुत्र राजेश कुमार, निवासी नई जाटव बस्ती, ऋषिकेश, जनपद देहरादून
3- कृष्णा गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता, निवासी गली नम्बर–01, बनखण्डी, ऋषिकेश, जनपद देहरादून, उम्र 27 वर्ष।
4- अनिल कुमार पुत्र मुरारी लाल, निवासी गली नम्बर–01, पुरानी चुंगी, हरिद्वार रोड, ऋषिकेश, जनपद देहरादून, उम्र 40 वर्ष।

About Author

You may have missed