देहरादून
दिनांक 17/06/24 को थाना राजपुर पर वादी राजीव तलवार, निवासी 15 त्यागी रोड देहरादून ने कृष्ण कुमार जायसवाल व अन्य लोगों द्वारा बिना अपनी कंपनी को रजिस्टर करवायें अपनी कंपनी के माध्यम से उनकी जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करवाने तथा उसके एवज में उनसे 50 लाख रुपए लेेने एवं वादी की उपरोक्त भूमि प्रतिवादी गणों को विक्रय करने का दबाव बनाये जाने के सम्बंध में तहरीर दी गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर मु0अ0सं0- 141/24, धारा 385/420/467/468/471 /120(इ) भादवि के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा थानाध्यक्ष राजपुर को धोखाधडी में शामिल अभियुक्तों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही किये जाने तथा विवेचना का शीघ्र निस्तारण के सम्बंध में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में दौराने विवेचना रजिस्ट्री कार्यालय देहरादून, राजस्व विभाग व विभिन्न बैंकों से प्राप्त दस्तावेज व साक्ष्य के आधार पर अभियोग में दिनांक 05-11-2024 को 02 अभियुक्तों अहमद अली व मोहम्मद हुसैन को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था। विवेचना के दौरान धोखाधड़ी में शामिल एक अन्य अभियुक्त राजीव दत्ता के सम्बंध में थाना राजपुर पुलिस द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए आज दिनांक 06-11-2024 को कैनाल रोड से गिरफ्तार किया गया।
*नाम पता अभियुक्त :-*
राजीव दत्ता पुत्र अमृत प्रकाश, निवासी 76/76 सेवक आश्रम रोड, थाना डालनवाला, देहरादून, उम्र 72 वर्ष।
*पुलिस टीम :-*
1- व0उ0नि0 सुमेर सिंह, थाना राजपुर
2- का0 सुशील
3- का0 मोहन,

More Stories
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के एकता नगर में आयोजित एकता परेड 2026 का जनपद के समस्त थानों में किया गया सीधा प्रसारण
रन फ़ॉर यूनिटी से लेकर जागरूकता तक, देहरादून में गूंजा एकता का संदेश, राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एसएसपी दून के नेतृत्व में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में विविध कार्यक्रमों का किया गया आयोजन
-पुलिस व बदमाश के बीच मुठभेड़, 2 बदमाश गिरफ्तार