देहरादून
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, जिसमें कुछ युवकों द्वारा गुच्चूपानी क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर मारपीट कर हुड़दंग किया जा रहा था, उक्त वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा थाना प्रभारी कैंट को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जिस पर पुलिस टीम द्वारा वायरल वीडियो में दिख रहे वाहन से वाहन स्वामी के संबंध में जानकारी एकत्रित करते हुए घटना में शामिल 4 अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई, साथ ही घटना में प्रयुक्त वाहन को MV Act में सीज किया गया।
*नाम पता अभियुक्त:-*
1- प्रियांशु पुत्र राजकुमार निवासी कैरवाली थाना करनाल, जिला करनाल, हरियाणा
2- यश राणा पुत्र जसवीर राणा निवासी गरोड़ा करनाल, हरियाणा
3- कुणाल पुत्र अशोक निवासी रुहाना छपार मुजफ्फरनगर, उ0प्र0
4- सम्राट पुत्र संजय सिंह निवासी रणखंडी देवबंद, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश


More Stories
मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग, ऊधम सिंह नगर,देहरादून एवं चम्पावत जिले में बनाए जाएंगे 20 नए छठ घाट,सीएम ने की घोषणा
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-चतुर्थ चरण के तहत उत्तराखंड में 3,172 किमी लंबाई की 528 सड़कें एवं 19 पुलों का होगा निर्माण
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज, निर्माण और अवसान तिथि दर्ज नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई