*प्रेस नोट :-*
*मीडिया सेल देहरादून*
*दिनांक – 01/03/2026*
*पुलिस चेकिंग के दौरान युवको को अनावश्यक वीडियो बनाना पड़ा महंगा*
*चालान कार्यवाही के साथ- साथ युवकों को काटनी पड़ी हवालात में रात*
*चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट के वाहन चलाने पर पुलिस द्वारा रोका गया था युवकों को*
*पुलिस की कार्यवाही के दौरान युवक भ्रामक वीडियों बनाकर उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दबाव बनाने का कर रहे थे प्रयास*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों/थाना प्रभारियों को अपने-अपने सर्किल/थाना क्षेत्रान्तर्गत आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सघन चैकिग अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्गत निर्देशों के अनुपालन में थाना बसंत विहार पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत बल्लीवाला चौक पर नियमित वाहन चेकिंग की जा रही थी।
चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा 02 युवकों को बिना वैध दस्तावेजों तथा हेलमेट के वाहन चलाने पर रोका गया, जिनके विरुद्ध नियमानुसार चालान की कार्रवाई की जा रही थी, इस दौरान उक्त युवकों द्वारा अनावश्यक रूप से वीडियो बनाकर भ्रामक एवं झूठे तथ्यों की टिप्पणी की जाने लगी, जिससे चेकिंग कार्यवाही में व्यवधान उत्पन्न हुआ तथा सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस पर दबाव बनाने का प्रयास किया गया।
उक्त व्यक्तियों को ऐसा करने से मना किया गया, किंतु वे विधिक आदेशों की अवहेलना करते रहे, जिस पर पुलिस टीम द्वारा उक्त युवकों को धारा 172 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया गया तथा उनके वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया।
आमजन से निवेदन है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें तथा चेकिंग अथवा अन्य विधिक कार्यवाही के दौरान पुलिस का सहयोग करें। जनपद पुलिस सदैव आपकी सुरक्षा एवं सेवा के लिए तत्पर है।
*युवकों का नाम पताः-*
1- फिरोज ख़ान पुत्र मुश्ताक़ अहमद निवासी लकड़ीपड़ाव कोटद्वार, जनपद पौड़ी
2- अशरफ़ अहमद पुत्र इसरार अहमद निवासी ग्राम माई थाना चंदौसी , मुरादाबाद

More Stories
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम, *उचित दर दुकानों पर साफ-सफाई और गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करें अधिकारी-डीएम
देहरादून के सभी 100 वार्डों में उचित दर दुकानों की होगी जांच, एक सप्ताह में मांगी आख्या, *खाद्यान्न की गुणवत्ता और दुकानों की साफ-सफाई पर विशेष जोर, सेक्टर अधिकारियों के साथ खाद्य विभाग के अधिकारी भी तैनात
संदिग्धों की तलाश में लगातार जारी है दून पुलिस का सत्यापन अभियान, *रायपुर क्षेत्र मे पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर चलाया सत्यापन अभियान, 300 किरायेदारों/बाहरी व्यक्तियों का किया सत्यापन