देहरादून
आगामी 09 नवंबर को देवभूमि उत्तराखण्ड अपना 24 वां राज्य स्थापना दिवस मनाने जा रहा है, इस पावन अवसर पर पुलिस लाइन देहरादून में भव्य रैतिक परेड का आयोजन किया जा रहा है। आज दिनांक: 07-11-24 को पुलिस लाइन देहरादून में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित की जा रही रैतिक परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। परेड के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा परेड कमाण्डर के रूप में परेड का संचालन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित उच्चाधिकारियों द्वारा परेड का निरीक्षण करते हुए उपस्थित अधिकारियों को रैतिक परेड के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस दौरान उच्चाधिकारियों द्वारा राज्य स्थापना दिवस के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया तथा उपस्थित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान की अवधि 20 फ़रवरी तक बढ़ाई गई, कोई क्षेत्र नहीं रहेगा वंचित, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर सभी जिलों में फिर लगेंगे जनसेवा कैंप
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आदमपुर हवाई अड्डे को गुरु रविदास महाराज के नाम समर्पित करना सामाजिक समरसता की दिशा में ऐतिहासिक कदम: मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री धामी ने डोईवाला में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए