देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुडदंग करने तथा शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।
इसी क्रम में दिनांक – 02/07/2025 की रात्रि में कोतवाली मसूरी पर सूचना प्राप्त हुई कि लक्ष्मी नारायण धर्मशाला में कुछ व्यक्ति शराब पीकर लड़ाई झगड़ा कर रहे हैं, सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तो देखा कि किसी बात को लेकर कुछ युवक आपस से लड झगड रहे हैं, जिन्हें समझाने का प्रयास किया गया तो युवक और अधिक आक्रोशित होकर आपस मे झगड़ने लगे, मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के दृष्टिगत पुलिस द्वारा मौके से तीनों अभियुक्तों को धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
1- दिनेश पुत्र उमेश सिंह राणा निवासी गांधी चौक, मसूरी, उम्र- 45 वर्ष
2- अमन पुत्र सबल सिंह रावत निवासी एलबीएस, मसूरी, उम्र 29 वर्ष।
3- राजीव नौटियाल पुत्र स्व० श्री विद्याधर नौटियाल निवासी केम्पटी, टिहरी गढ़वाल, उम्र 39 वर्ष।

More Stories
कैण्ट क्षेत्र हुई चोरी की घटना में गिरोह के एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आयुक्त गढ़वाल द्वारा की गई श्री केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
केन्द्र सरकार द्वारा ऋषिकेश में विद्युत लाईनों को भूमिगत किये जाने हेतु प्रदान की गई 489 करोड़ की धनराशि, मुख्यमंत्री ने जताया प्रधनमंत्री मोदी एवं विद्युत और शहरी कार्यमंत्री का आभार