हरिद्वार
हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र के कटारपुर गांव में देर रात गोलीबारी से मचा हड़कंप।
गांव के युवक अर्जुन पुत्र सुरेंद्र को अज्ञात हमलावर ने सिर में मारी गोली।
गंभीर रूप से घायल अर्जुन को आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालत नाज़ुक बनी हुई।
गोली मारने के बाद आरोपी फरार, पूरे गांव में दहशत का माहौल।
सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पूरे इलाके की घेराबंदी की।
पुलिस की टीमें हमलावर की तलाश में छापेमारी कर रही हैं, कई संदिग्धों से पूछताछ जारी।
स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं गांव में गोली चलाने की हिम्मत आखिर कौन दे रहा है और पुलिस इसे रोकने में नाकाम क्यों है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी के विकास विजन को धरातल पर उतारने में जुटे आवास सचिव डॉ आर राजेश कुमार, हरिद्वार में हुई एचआरडीए के कार्यों की अहम समीक्षा बैठक
प्रवासी उत्तराखण्डियों से संवाद का सशक्त मंच बना ‘उत्तराखण्ड महोत्सव रोहिणी-02’ लोक संस्कृति को विकास से जोड़ने की दिशा में सरकार निरंतर कार्यरत – मुख्यमंत्री धामी
शीतकालीन यात्राः आस्था के पथ पर नया अध्याय, पहाड़ पर शीतकाल में वीरानी नहीं, बल्कि यात्रियों के उत्साह के हो रहे दर्शन