देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देरहादून द्वारा सभी अधीनस्थों को “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन, ड्रिंक एण्ड ड्राईव , मोडिफाईड साईलेसंर, रेस ड्राईव करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में प्रेमनगर पुलिस द्वारा आज दिनांक 06/04/2026 को प्रेमनगर क्षेत्र में वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 02 वाहन चालकों को धारा 185 मो0अधि0 में गिरफ्तार कर वाहनो को सीज किया गया।
माडिफाईड साईलेंसर एवं रेश ड्राईव करने वाले 52 वाहन चालको के विरुद्ध मो0अधि0 में चालानी कार्यवाही कर सभी दुपहिया वाहनों को सीज किया गया। पुलिस द्वारा मो0अधि0 का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही की जा रही है।
*ऑपरेशन प्रहार* के तहत दून पुलिस कार्यवाही लगातार जारी है।

More Stories
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, यात्रा व्यवस्थाओं के प्रति श्रद्धालुओं में दिखाई दे रहा है संतुष्टि का भाव
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर,पलायन रोकने पर सरकार का जोर, युवा आयोग और अग्निवीर सेल’ से सुरक्षित होगा युवाओं का भविष्य : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित, महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ