देहरादून
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी द्वारा एक महत्वपूर्ण विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न योजनाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा कई अहम निर्णय लिए गए।
उपाध्यक्ष ने निर्देशित किया कि आईएसबीटी परिसर में स्थित सभी कियोस्कों को पारंपरिक पहाड़ी शैली में पुनःनिर्मित किया जाएगा तथा परिसर की दुकानों, रेस्टोरेंट आदि का आवंटन पारदर्शी टेंडर सह नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।
बरसात के मौसम से पहले आईएसबीटी परिसर में जलभराव की समस्या को समाप्त करने के लिए त्वरित कदम उठाने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही, आईएसबीटी मॉल को “जहां है, जैसे है” की स्थिति में किराये पर देने की प्रक्रिया शीघ्र आरंभ की जाएगी। बैठक में बताया गया कि मॉल में इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया जा चुका है और परिसर में अन्य स्थानों पर भी ई-चार्जिंग प्वाइंट लगाने की योजना है। इसके अतिरिक्त, अब आईएसबीटी से संचालित सभी वाहनों से उड्डा शुल्क गेट पर ही वसूला जाएगा।
आमवाला तरला आवासीय योजना में HIG भवनों के लिए ओपन पार्किंग को कवर करके नियमानुसार आवंटित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

More Stories
राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित हुए विशाल त्यागी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने किया सम्मान
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा