गुप्तकाशी
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव प्रचार के अंतिम दिन गुप्तकाशी बाजार में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा में प्रतिभाग कर जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
जन सभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह चुनाव देश की दशा दिशा बदलने वाला चुनाव है। उन्होंने कहा कि केदार बाबा की पावन धरा से प्रधानमंत्री ने कहा था कि यह दशक उत्तराखंड दशक है। उन्होंने कहा केदारनाथ के प्रति प्रधानमंत्री का स्नेह किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि केदारनाथ के लोगों ने भाजपा को प्रचंड जीत दर्ज कराने का मन बना लिया है। केदारवासी प्रधानमंत्री मोदी के केदारनाथ में हुए अभूतपूर्व कार्यों और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में केदार घाटी में संचालित विकास कार्यों पर मुहर लगाते हुए भाजपा को प्रचंड जीत के लिए तैयार है। उन्होंने केदारघाटी के लोगों से 20 नवम्बर को लोकतंत्र के महापर्व पर अपना मतदान अवश्य देने का भी आव्हान की।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार, रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी, विधायक महंत दिलीप रावत, भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी सहित बड़ी संख्या में जन समूह उपस्थित रहा।



More Stories
मुख्यमंत्री ने नगला तराई में आयोजित रामलीला में की शिरकत, भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील,.डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर भी कार्रवाई
आईफैड कार्यकारी बोर्ड के प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून में सगंध पौधा केंद्र एवं रेशम निदेशालय में रीप पहलों का किया भ्रमण