देहरादून
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून* के निर्देशों पर सड़क किनारे सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने तथा हुड़दंग करने वालों तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध दून पुलिस द्वारा लगातार व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान थाना प्रेमनगर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 10/02/2025 को बिधोली, दूंगा रोड, पौंधा, नंदा की चौकी व प्रेमनगर में खुलेआम शराब पीने वाले कुल 10 व्यक्तियों के विरूद्ध 81 पुलिस अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर थाने लाया गया जिनके विरूद्ध चालानी कार्यवाही कर ₹-5000/ संयोजन शुल्क वसूला गया । साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वाले 01 वाहन चालक की गिरफ्तारी कर उनके विरुद्ध वाहन सीज की कार्यवाही की गई। इसके अतिरिक्त बिधोली एवं पौंधा क्षेत्र स्थित रेस्टोरेंट/ढाबों को चैक किया गया।

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर एसपी ऋषिकेश द्वारा कावड़ मेला क्षेत्रों का किया निरीक्षण, कावड़ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले महत्वपूर्ण पडावों, घाटों का भ्रमण कर कावंड मेले में पुलिस व्यवस्थाओं का लिया जायजा
पर्स स्नेचिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी-मुख्य सचिव, मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा