
देहरादून
मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा सम्पूर्ण जनपद में *”ड्रग्स फ्री कैम्पस”* अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत पुलिस द्वारा जनपद में स्थित सभी शिक्षण संस्थानों में पढने वाले सभी छात्र-छात्राओं से उनका ड्रग्स टेस्ट कराये जाने हेतु कन्सर्ट फार्म/शपथ पत्र भराये गये थे, जिसके क्रम मे आज दिनांक 04/08/26 को ANTF देहरादून व डाक्टरों की सयुक्त टीम द्वारा क्लेमेंटाउन क्षेत्र में स्थित एक निजी शिक्षण सस्थांन में बिना पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण किया गया तथा संस्थान में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं में से 100 छात्र-छात्राओं के ड्रग्स टेस्ट किट के माध्यम से रेन्डमली यूरीन टेस्ट किये गये, जिसमें सभी छात्र-छात्राओं की रिपोर्ट नेगेटिव आयी।
दून पुलिस का नशे की गिरफ्त में आये छात्र-छात्राओं का कडा व स्पष्ट संदेश कि यदि कोई भी छात्र-छात्रा किसी भी प्रकार के नशे का सेवन करता पाया जाता है, तो उसके तथा सम्बन्धित शिक्षण संस्थान के विरूद्व भी कडी कार्यवाही की जायेगी।
अभियान के दौरान शिक्षण संस्थाान में मौजूद अन्य छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने तथा नशे की दुष्परिणामों की जानकारी दी गयी। अभियान के क्रम में अन्य शिक्षण संस्थानो में भी औचक निरीक्षण की तैयारी की जा रही हैै। निजी शिक्षण संस्थान में अध्यनरत स्थानीय व अन्य राज्यों से आए छात्र-छात्राओं द्वारा दून पुलिस की इस पहल की प्रशंसा की गई, साथ ही कई छात्र – छात्राओं द्वारा पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई की जानकारी अपने अभिभावको भी दी गई, जिनके द्वारा भी छात्र हित मे पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना की गई।

More Stories
वारंटियों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 15 वारंटियों को विगत 2 दिनों में किया गिरफ्तार
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ, हुड़दंग करने वाले 5 व्यक्तियोँ को किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति