देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थो को अपने-अपने क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारो तथा संदिग्धो के सत्यापन हेतु नियमित रूप से सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिये गये है। निर्देशों के अनुपालन मे आज दिनांक 26-10-2025 को जनपद के नगर तथा देहात के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में निवासरत बाहरी ब्यक्तियों एवं किरायेदारो का सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 960 लोगों का सत्यापन किया गया तथा अनियमितता पाये जाने तथा किरायेदारो का सत्यापन न कराने वाले 94 व्यक्तियो का 83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालान कर 02
9,40,000/ रूपये का जुर्माना किया गया। इस दौरान संदिग्ध प्रतीत होने पर 65 व्यक्तियों पुलिस द्वारा थाने पर लाकर पूछताछ की गई तथा 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत 130 व्यक्तियों का चालान कर 32500 /- ₹ का जुर्माना वसूला गया।
*कार्यवाही का विवरण:-*
*1- कुल सत्यापन* – 960
*2- 83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत किये गये चालानों की संख्या* – 94
*3- 83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत किया गया जुर्माना* – 9 लाख 40 हजार रू0
*4- थाने पर लाये गये संदिग्धों की संख्या* – 65
*5- 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत किये गये चालानो की संख्या*- 130
6- वसूला गया जुर्माना – 32,500/- ₹

More Stories
कूड़े के ढेर से ‘नैनीताल जैसी फीलिंग’ तक, धामी विजन ने बदल दी मियांवाला के जौहड़ की तस्वीर, धामी के ‘ग्रीन दून’ विजन को जमीन पर उतार रहे बंशीधर तिवारी, पुराने तालाब को एमडीडीए ने दिया नया जीवन
मुख्यमंत्री धामी ने GPS/GIS मैपिंग एवं तकनीकी सर्वेक्षण के लिए अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ
मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में 140 चयनित छात्र-छात्राओं से मुख्यमंत्री ने किया संवाद, युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री