
देहरादून
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग- अलग टीमो द्वारा रात्रि में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक नगर / ग्रामीण/ यातायात द्वारा लगातार भ्रमणशील रहते हुए पुलिस चेकिंग का जायजा लिया जा रहा है।
वीकेंड पर रात्रि चेकिंग के दौरान पुलिस टीमो द्वारा प्रत्येक आने- जाने वाले वाहनो की सघन चेकिंग सुनिश्चित करते हुए सभी वाहन चालकों की एल्कोमीटर के माध्यम से जांच की गई।
विगत 03 दिनों में चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 156 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया तथा सभी 156 वाहनों 185 एम0वी0 एक्ट में सीज किया गया, इसके अतिरिक्त ओवरस्पीडिंग/ रैश ड्राइविंग तथा यातायात नियमो के उल्लंघन में 40 अन्य वाहनों को सीज करते हुए 125 वाहन चालकों के चालान किये गए तथा 82000/- ₹ संयोजन शुल्क वसूला गया। इसके अतिरिक्त 23 वाहन चालकों के मा० न्यायालय के चालान तथा रात्रि में संधिक्त रूप से घूम रहे 26 व्यक्तियों के पुलिस एक्ट में चालान कर 9000/- ₹ संयोजन शुल्क वसूला गया। इस दौरान रात्रि में संधिक्त रूप से घूम रहे 136 व्यक्तियों को पुलिस द्वारा थाने लाया गया, जिनके सत्यापन की कार्यवाही की गई।



More Stories
बसंत विहार क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अभ्यस्त वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 3 स्कूटी बरामद
एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक, “पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के कार्यो के साथ ही प्रदेश की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की वित्तीय स्वीकृति