October 3, 2026

मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त 1अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से साढे 6 लाख रू0 अनुमानित मूल्य की 22.81 ग्राम अवैध स्मैक हुई बरामद

देहरादून

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

निर्देशो के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 02.10.2026 को थाना सेलाकुई पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत आकास्मिक चैकिंग के दौरान तेलपुरा स्थित जंगलात चौकी के पास पार्क से 01 अभियुक्त कमल चौधरी को 22.81 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सेलाकुई पर मु0अ0सं0 147/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया कि वह डिलीवरी बॉय का काम करता है तथा बरामद स्मैक को वह एक स्थानीय नशा तस्कर से खरीद कर लाया था, जिसे वह सामान की डिलीवरी की आड में नशे के आदि व्यक्तियों को उंचे दामों में सप्लाई करता था। अभियुक्त से पूछताछ में कुछ अन्य नशा तस्करों के सम्बंध में जानकारियां प्राप्त हुई है, जिनके विरूद्व भी अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*

कमल चौधरी उर्फ बॉबी पुत्र कटार सिंह, निवासी कुआंखेडा, थाना लक्सर, जनपद हरिद्वार, हाल किरायेदार शमी चौधरी राजावाला, सेलाकुई, देहरादून, उम्र- 30 वर्ष

*बरामदगी विवरणः-*

22.81 ग्राम अवैध स्मैक

*पुलिस टीम :-*

1- उ0नि0 सुमेर सिंह
2- का0 वीर सिहं
3- का0 मधूसुदन

About Author

You may have missed