देहरादून
दिनांक: 29-09-2023 को वादी अंकित कुमार निवासी नौगांव मांडुवाला थाना प्रेमनगर जनपद देहरादून द्वारा थाना प्रेमनगर पर दुकान से अपने घर जाने के दौरान कुछ युवकों द्वारा उस पर लाठी व रॉड से हमला करने तथा उसमें उसे गंभीर चोट आने के संबंध मे प्रार्थना पत्र दिया गया, प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना प्रेमनगर पर मु0अ0सं0-202/2023 धारा: 147, 324, 504 भादवि0 पंजीकृत किया गया था, दौराने विवेचना वादी के सिर पर आयी चोटों व संकलित साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा: 307 भादवि0 की बढ़ोत्तरी की गयी थी।
घटना में साक्ष्यों एवं गवाहों के बयानों के आधार पर अंकित राज पुत्र अंगद शर्मा निवासी: ग्राम चिहुन्टा पोस्ट बेनिनिग्हा पालीगंज पटना बिहार का नाम प्रकाश में आया, जो घटना वाले दिन से ही लगातार फरार चल रहा था।
वांछित/फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशो पर थाना प्रेमनगर पर पुलिस टीम गठित की गई, गठित टीम द्वारा अभियोग में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सुरागरसी/ पतारसी करते हुए उसके सभी सम्भावित स्थानो पर दबिशें दी गयी परंतु अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था तथा इलेक्ट्रानिक सर्विलांस से बचने के लिये अभियुक्त द्वारा मोबाइल फोन का भी उपयोग नहीं किया जा रहा था।
जिस पर पुलिस टीम द्वारा मैनुअली पुलिसिंग के जरिये अभियुक्त के संबंध में जानकारी एकत्रित करते हुए दिनांक: 31-01-2025 को मुखबिर की सूचना पर देवभूमि उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय नौगांव के कैम्पस में दबिश देकर वांछित अभियुक्त अंकित राज पुत्र अंगद शर्मा को गिरफ्तार किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
अंकित राज पुत्र अंगद शर्मा निवासी: ग्राम-चिहुन्टा पोस्ट-बेनिनिग्हा, पालीगंज, पटना बिहार
*पुलिस टीम :*
1- उ0नि0 नरेन्द्र सिंह बिष्ट
2- का0 श्रीकांत मलिक
3- का0 नितिन कुमार
4- का0 प्रवीण कुमार
5- हे0का0 किरन एओजी देहरादून।

More Stories
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के एकता नगर में आयोजित एकता परेड 2026 का जनपद के समस्त थानों में किया गया सीधा प्रसारण
रन फ़ॉर यूनिटी से लेकर जागरूकता तक, देहरादून में गूंजा एकता का संदेश, राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एसएसपी दून के नेतृत्व में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में विविध कार्यक्रमों का किया गया आयोजन
-पुलिस व बदमाश के बीच मुठभेड़, 2 बदमाश गिरफ्तार