देहरादून
धर्मनगरी हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई है आज सुबह मची भगदड़ जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 35 लोगों के घायल होने की खबर आई है। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने भगदड़ मचने की पुष्टि की है और बताया कि भीड़ ज्यादा होने के कारण मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मची। घटना पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दुःख जताते हुए कहा कि एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस तथा अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं।
इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। माता रानी से सभी श्रद्धालुओं के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूँ।
हरिद्वार पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर रेस्क्यू के लिए पहुंच गई है गढ़वाल मंडल कमिश्नर विनय शंकर पांडे भी मौके पर पहुँचे।
हरिद्वार के एसएसपी परमेंद्र डोभाल ने मनसा देवी सीडी मार्ग पर हुई घटना में अपडेट देते हुए बताया कि इस घटना में कुल 35 लोग घायल हुए हैं जिसमें 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है उन्होंने कहा कि घायलों को उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा जा रहा है

More Stories
महंगे शौकों को पूरा करने की लत ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, डोईवाला क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का 8 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा, डिलीवरी बॉय सहित 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
अवैध पशु कटान में लिप्त 2 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां, बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है—मुख्यमंत्री