देहरादून
आज दिनांक 03 अक्टूबर 2026 को डायल-112 के माध्यम से जनपद देहरादून के थाना राजपुर क्षेत्रांतर्गत सहस्त्रधारा में एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिरने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट सहस्त्रधारा से अपर उप निरीक्षक मनोज जोशी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर पाया गया कि कार सड़क से लगभग 50 मीटर नीचे खाई में गिरी हुई थी, जिसमें कुल तीन व्यक्ति सवार थे। दुर्घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए थे, जबकि एक महिला को चोटें आई थीं।
SDRF जवानों द्वारा विषम एवं दुर्गम परिस्थितियों में सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित करते हुए तीनों घायलों को सुरक्षित रूप से खाई से बाहर निकाला गया। तत्पश्चात 108 एंबुलेंस सेवा की सहायता से सभी घायलों को उपचार हेतु दून अस्पताल, देहरादून भेजा गया।
*घायलों का विवरण:*
1- मोहन सिंह रावत, उम्र 39 वर्ष, निवासी दो बच्ची रोड, देहरादून।
2-रिंकी रावत, उम्र 36 वर्ष, पत्नी मोहन सिंह रावत, निवासी दो बच्ची रोड, देहरादून।
3-अमर बहादुर थापा, उम्र 40 वर्ष, निवासी भाववाला, देहरादून।

More Stories
सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन, गांधी और शास्त्री के जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प, अधिकारियों-कर्मचारियों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
रामपुर तिराहा के अमर बलिदानियों को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि