देहरादून
*’दीपों के त्यौहार’* दीपावली को खुशियों और उत्साह का पर्व भी कहा जाता है, जिसे हर व्यक्ति द्वारा अपने परिजनों के साथ खुशियों व पूर्ण उल्लास के साथ मनाया जाता है परंतु कुछ व्यक्ति ऐसे भी है, जिनके परिजन इस अवसर पर किसी कारणवश उनके पास मौजूद/ साथ नहीं होते, ऐसे सभी व्यक्तियों की पीड़ा व एकाकीपन के अहसास को समझते हुए उसे दूर करने तथा उनके अंदर सुरक्षा की भावना लाने के उद्देश्य से एसएसपी देहरादून द्वारा एक नई पहल की शुरुआत की है, जिसके तहत सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रों में निवासरत सीनियर सिटीजन, विशेषकर ऐसे सीनियर सिटीजन, जो अकेले रहते हैं, दीपावली के अवसर पर उनके घर जाकर उनसे उनकी कुशलक्षेम पूछने तथा उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें पुलिस के साथ होने का एहसास दिलाने के निर्देश दिए गए है।
इसी क्रम में दून पुलिस द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र में निवासरत लगभग 2072 सीनियर सिटीजंस, जिनमे से 260 सीनियर सिटीजन जो अकेले निवास करते है, के घर जाकर उन्हें दीपावली के पर्व पर दून पुलिस परिवार की ओर से अपनी शुभकामनाएं दी गई, इस दौरान एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सभी सीनियर सिटीजंस को मिष्ठान भेंट कर उनसे आदर पूर्वक उनकी कुशलक्षेम पूछी गई, साथ ही उन्हें सुख- दुख की हर घड़ी में दून पुलिस के हर पल उनके साथ होने का एहसास दिलाया गया, इस दौरान पुलिस से मिले प्यार व स्नेह के लिए सभी सीनियर सिटीजंस द्वारा पुलिस कर्मियों के सर पर हाथ फेरते हुए उन्हें अपना आशीर्वाद दिया गया।

More Stories
करोडो की भूमि को हडपने के षडयंत्र में शामिल अभियुक्त को दून पुलिस ने सहारनपुर से किया गिरफ्तार
दहेज हत्या में आरोपी पति व ननद पहुँचे सलाखों के पीछे, मृतका द्वारा शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा उसे लगातार प्रताडित किये जाने का लगाया गया था आरोप
मुख्यमंत्री धामी से स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल एवं विधायक किशोर उपाध्याय ने की भेंट, टिहरी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर हुई विस्तृत चर्चा, स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध