गैरसैंण
अब तक केवल विधानसभा सत्र के दौरान खुलने वाला भराड़ीसैंण का विधानसभा भवन इस बार एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने जा रहा है। पहली बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर यहां भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। यह आयोजन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व और सतत प्रयासों का परिणाम है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर योग दिवस का कार्यक्रम भराड़ीसैंण में हो रहा है। गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी के रूप में सक्रिय करने की यह मुख्यमंत्री की सार्थक पहल भी है।
मुख्यमंत्री ने योग दिवस के कार्यक्रम से भराड़ीसैंण को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का भी काम किया है। विधानसभा परिसर में वैश्विक कार्यक्रम से उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी को विश्व भर में नया नाम मिलेगा। विदेशी मेहमानों की उपस्थिति, हिमालय की गोद में बसे इस क्षेत्र की प्राकृतिक सौंदर्य के बीच योग इस क्षेत्र को आयुष और वेलनेस के क्षेत्र में भी पहचान दिलाएगा।
कार्यक्रम एक , संदेश अनेक
भराड़ीसैंण में योग कार्यक्रम के आयोजन से एक ओर जहां ग्रीष्मकालीन राजधानी को लेकर राज्य सरकार ने अपनी नीति को स्पष्ट किया है। वहीं दूसरी ओर यह आयोजन उत्तराखंड को योग, वेलनेस और आयुष के क्षेत्र में भी नई पहचान दिलाएगा। योग नीति लागू होने के बाद इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के माध्यम से राज्य सरकार ने उत्तराखंड को योग की वैश्विक राजधानी बनाने केसकल्प को दोहराया है।
About Author


More Stories
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज