देहरादून
निजी सर्वे /डेटा साइंस कम्पनी पी* वैल्यू एनालिटिक्स द्वारा समाचार पत्र के माध्यम से महिला सुरक्षा को लेकर प्रकाशित की गयी सर्वे रिपोर्ट, जिसमे देहरादून को देश के 10 असुरक्षित शहरो में स्थान दिया गया है, उक्त रिपोर्ट में अंकित तथ्य व आकंडे, जो सरकारी आकंडो से एकदम विपरित है तथा उक्त रिपोर्ट के प्रकाशित होने से देहरादून में अभिभावको, महिलाओं तथा युवतियों के मध्य सुरक्षा को लेकर बने नकारात्मक माहौल के दृष्टिगत सर्वे रिपोर्ट के सभी तथ्यो के परीक्षण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश को जाँच सौपी गई है, जिनके द्वारा उक्त सर्वे कम्पनी के फाउंडर/ मैनेजिग डायरेक्टर प्रहलात राउत को सर्वे मे लिये गये सभी तथ्यात्मक आकंडो के साथ 03 दिवस के अंदर प्रस्तुत होने का नोटिस जारी किया गया है। सर्वे में लिए गए सभी तथ्यात्मक आंकड़ो के परिक्षण के उपरान्त प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

More Stories
शक्ति, भक्ति, साहस और सेवा के प्रतीक हैं भगवान हनुमान – मुख्यमंत्री
हिमाद्रि आइस रिंक की प्रथम वर्षगांठ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, भारत की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर की आइस रिंक को बताया देश और प्रदेश की शान
मुख्य सचिव ने की प्रदेश के रोपवे प्रोजेक्ट की समीक्षा ब्रिडकुल करेगा रोपवे के लिए रेगुलेटरी बॉडी का कार्य जागेश्वर धाम परियोजना में रोपवे को किया जाए शामिल: मुख्य सचिव