ऋषिकेश
ऋषिकेश क्षेत्र में शोरूम में हुई मार-पीट, तोड़ फोड़ तथा धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास की घटना में पुलिस द्वारा पूर्व में 03 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया था तथा घटना में नामजद आरोपी पार्षद वीरपाल व उसके साथियों कैलाश तथा सूरज जाटव की गिरफ्तारी के लिये पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश के नेतृत्व में अलग- अलग टीमें गठित कर लगातार अभियुक्तों के संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिशें दी जा रही थी।
पुलिस द्वारा की जा रही अभियुक्तों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के क्रम में आज दिनांक 4/2/25 को तीनों अभियुक्तों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया। पुलिस द्वारा तीनों अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है,बाद सघन पूछताछ अभियुक्तों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी है।
इस दौरान अभियुक्तों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से गुरुद्वारा साहिब जाकर अपनी गलती की क्षमा मांगने के संबंध में भी एक पोस्ट किया जाना भी संज्ञान में आया है।
दून पुलिस की आमजन से अपील है कि कृपया संयम बनाये रखे, पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण में शामिल सभी अभियुक्तो के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है, सोशल मीडिया के माध्यम से ऐसी कोई बात प्रसारित न करे, जिससे किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचे, पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म्स पर लगातार सतर्क दृष्टि रखी जा रही है, धार्मिक भावनाओ को भड़काने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*
1- वीरपाल पुत्र पन्ना लाल निवासी सर्वहारा नगर, काले की ढाल, ऋषिकेश, उम्र- 37 वर्ष
2- सूरज पुत्र धर्मवीर निवासी उपरोक्त, उम्र 22 वर्ष
3- कैलाश पुत्र धर्मवीर निवासी उपरोक्त, उम्र 28 वर्ष

More Stories
शक्ति, भक्ति, साहस और सेवा के प्रतीक हैं भगवान हनुमान – मुख्यमंत्री
हिमाद्रि आइस रिंक की प्रथम वर्षगांठ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, भारत की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर की आइस रिंक को बताया देश और प्रदेश की शान
मुख्य सचिव ने की प्रदेश के रोपवे प्रोजेक्ट की समीक्षा ब्रिडकुल करेगा रोपवे के लिए रेगुलेटरी बॉडी का कार्य जागेश्वर धाम परियोजना में रोपवे को किया जाए शामिल: मुख्य सचिव