देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में स्थित हॉस्टल/पीजी की लगातार आकस्मिक चैकिंग करते हुए उपद्रवी छात्रों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं, जिसके अनुपालन में प्रेमनगर पुलिस द्वारा लगातार थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित हॉस्टल/पीजी की लगातार आकस्मिक चैकिंग करते हुए आवश्यक निर्देश दिये जा रहे हैं।
इसी क्रम में दिनांक 28-08-25 की रात्रि में पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित हॉस्टलों/पीजी में आकस्मिक चेकिंग की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान विभिन्न हॉस्टल/पीजी में रह रहे छात्र-छात्रो व हॉस्टल/पीजी संचालकों के साथ अलग- अलग गोष्ठी की गई। पुलिस द्वारा किसी भी छात्र/छात्रा द्वारा ड्रग्स का सेवन करने, अवैध गतिविधियों में संलिप्त रहने अथवा छात्र/छात्राओं के उपद्रव, गुटबाजी व अन्य अपराधिक गतिविधियों में लिप्त पाये जाने पर उनके विरूद्व सख्त वैधानिक कार्यवाही किये जाने की चेतावनी दी गयी। साथ ही आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त छात्र के विरुद्ध आवश्यक अनुशानात्मक कार्यवाही हेतु सम्बन्धित शिक्षण संस्थान को भी रिपोर्ट प्रेषित की जायेगी। इसके अतिरिक्त सभी संचालको को हॉस्टलों/पीजी में सुरक्षा गार्ड नियुक्त करने, छात्रो का पीजी से आने जाने का विवरण रजिस्टर में अकिंत करने के निर्देश दिये गये।
इस दौरान हॉस्टल/पीजी संचालको को स्पष्ट हिदायत दी गयी कि यदि भविष्य में किसी भी हॉस्टल/पीजी में कोई आपराधिक घटना घटित होती है, तो सम्बन्धित संचालक की जवाबदेही तय करते हुए उनके विरूद्ध भी आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर, थानाध्यक्ष प्रेमनगर, चौकी प्रभारी विधोली, चौकी प्रभारी झाझरा, पुलिस विभाग के अन्य कर्मिर्यों के साथ-साथ सम्बन्धित हास्टल/पीजी से सम्बन्धित संचालक व हॉस्टल/पीजी में रहने वाले छात्र/छात्राएं मौजूद रहे।

More Stories
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के एकता नगर में आयोजित एकता परेड 2026 का जनपद के समस्त थानों में किया गया सीधा प्रसारण
रन फ़ॉर यूनिटी से लेकर जागरूकता तक, देहरादून में गूंजा एकता का संदेश, राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एसएसपी दून के नेतृत्व में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में विविध कार्यक्रमों का किया गया आयोजन
-पुलिस व बदमाश के बीच मुठभेड़, 2 बदमाश गिरफ्तार