
देहरादून
आज दिनांक 19 अक्टूबर 2025 की प्रातः समय करीब 3:45 पर आराघर टी जंक्शन पर पिकेट/चेकिंग ड्यूटी में नियुक्त पुलिसकर्मी हे०कां० सुगनपाल, कां० सचिन तथा कां० कमला प्रसाद द्वारा आराघर टी जंक्शन में वाहन चेकिंग के दौरान एक वाहन को रोकने पर चालक द्वारा तीनों पुलिसकर्मी को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिनको तत्काल प्राथमिक चिकित्सा के लिए एम्बुलेंस 108 के माध्यम से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से उन्हें हायर सेंटर रेफर करते हुए सिनर्जी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां पर तीनों पुलिस कर्मियों का इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना पर तत्काल एसएसपी देहरादून द्वारा सिनर्जी अस्पताल पहुँचकर उपचाराधीन पुलिस कर्मियों का हाल जाना तथा सभी पुलिस कर्मियों को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराने हेतु चिकित्सको से वार्ता की गई। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कैंट तथा डालनवाला को उपचाराधीन पुलिस कर्मियों की उपचार हेतु हर संभव सहायता के निर्देश दिए गए।
एसएसपी द्वारा घटना करने वाले वाहन चालक के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए गए, घटना के सम्बंध में संबंधित वाहन चालक के विरुद्ध उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर घटना में प्रयुक्त वाहन को कब्जे में लेकर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
*घटना में प्रयुक्त वाहन*
Uk07 FW1002(mahindra,THAR)
*गिरफ्तार अभियुक्त*
मोहम्मद उमर उर्फ ताहिर पुत्र मोहम्मद रईस निवासी 1 EC रोड, थाना डालनवाला देहरादून उम्र 36 साल।

More Stories
देहरादून भारी बारिश की चेतावनी पर जिला प्रशासन का बड़ा निर्णय, जनपद में आज 5 अगस्त को स्कूल बंद रखने का लिया गया निर्णय
वारंटियों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 15 वारंटियों को विगत 2 दिनों में किया गिरफ्तार
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर “ड्रग्स फ्री कैम्पस” अभियान के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, क्लेमेंटाउन क्षेत्र में निजी शिक्षण संस्थान से बिना पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण हेतु पहुँची ANTF व डाक्टरों की सयुक्त टीमें, 100 छात्र-छात्राओं का रेंडमली ड्रग्स किट से किया गया यूरिन टेस्ट