देहरादून
मंगलवार को देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित उपनल मुख्यालय में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में उपनल की बोर्ड बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें प्रमुख तौर पर प्रदेश सरकार द्वारा मंत्रिमण्डल की बैठक में पारित यूओआरए (उपनल ओवरसीज रिक्रूटमेंट एजेंसी) के गठन सम्बन्धी प्रस्ताव पर यथाशीघ्र कार्यवाही के लिए निर्देश दिये गये।
बोर्ड बैठक में सैनिक कल्याण सचिव दीपेन्द्र चौधरी, अपर सचिव श्याम सिंह, वित्त विभाग के अपर सचिव नवनीत पाण्डेय, कार्मिक विभाग के उप सचिव एसवी रंजन, राज्यपाल के अनु सचिव अनूप सिंह नेगी, मेजर जनरल सम्मी सभरवाल (सेनि), कर्नल इप्शिता चटर्जी (सेनि), ले0 कर्नल बीएस रौतेला (सेनि), उपनल के प्रबंध निदेशक ब्रिगेडिययर जेएनएस बिष्ट (सेनि) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
आवासीय कॉलोनी मे कार से स्टंटबाजी करना पडा भारी, पुलिस ने उतारी खुमारी, शान्ति भंग मे एक हुड़दंगी को किया गिरफ्तार, कार को किया गया सीज
हरिपुर कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण और हरिघाट का लोकार्पण
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण, एमडीडीए ने बदली हरिपुर कालसी के यमुना तट की तस्वीर, श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विकसित हुआ सुविधाओं से लैस स्नान घाट